दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में 100 फुट ऊंचा मोबाइल टावर गिरा, कोई हताहत नहीं

mound collapse
ANI

पूर्व विधायक सोमनाथ भारती ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “बी-2 सफदरजंग एन्क्लेव में भारी विरोध के बावजूद लगाया गया मोबाइल टावर बीती रात गिर गया।

दक्षिण दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में रविवार तड़के तेज हवा और बारिश के कारण 100 फुट ऊंचा एक मोबाइल टावर गिर गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

सफदरजंग एन्क्लेव के बी-2 ब्लॉक के निवासियों के अनुसार, यह घटना तड़के करीब चार बजे उस समय हुई जब तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मालवीय नगर से आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक सोमनाथ भारती ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “बी-2 सफदरजंग एन्क्लेव में भारी विरोध के बावजूद लगाया गया मोबाइल टावर बीती रात गिर गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़