कर्नाटक में कोरोना के 1,005 नए मामले, पांच और मौतें हुईं

स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, आज 1,102 रोगियों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई। राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 13,508 है।
बेंगलुरु। कर्नाटक में कोविड-19 के 1,005 नए मामले सामने आने से संक्रमण के मामले बढ़कर 9,14,488 हो गए, जबकि संक्रमण से पांच और मरीजों की मौत होने से राज्य में इस महामारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12,044 हो गई।
स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, आज 1,102 रोगियों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई। राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 13,508 है। बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में अब तक कुल 8,88,917 मरीज ठीक हो चुके हैं।Karnataka reported 1,005 new #COVID19 cases, 1,102 discharges and 5 death today.
— ANI (@ANI) December 25, 2020
Total cases: 9,14,488
Total discharges: 8,88,917
Death toll: 12,044
Active cases: 13,508 pic.twitter.com/68uUxOTjOc
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
नोट:कोरोना वायरस से भारत की लड़ाई में हम पूर्ण रूप से सहभागी हैं। इस कठिन समय में अपनी जिम्मेदारी का पूर्णतः पालन करते हुए हमारा हरसंभव प्रयास है कि तथ्यों पर आधारित खबरें ही प्रकाशित हों। हम स्व-अनुशासन में भी हैं और सरकार की ओर से जारी सभी नियमों का पालन भी हमारी पहली प्राथमिकता है।
