झारखंड में कोरोना वायरस के 1,263 नये मामले, मामलों की कुल संख्या बढ़कर 62,737 हुई

Jharkhand

राज्य के कुल 62,737 संक्रमितों में से 48,112 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 14,064 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। जबकि 561 अन्य की मौत हो चुकी है।

रांची। झारखंड में सोमवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से छह और मरीजों की मौत हो गयी जिन्हें मिलाकर राज्य में अबतक इस महमारी से 561 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, इस अवधि में 1,263 और लोगों के कोविड-19 होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही राज्य में इस महमारी की चपेट में आने वाले कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 62,737 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार देर रात जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में आज छह और कोरोना वायरस संक्रमितों की मौत हो गयी जिन्हें मिलाकर राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 561 तक पहुंच गयी है। 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में कोरोना वायरस के 1,014 नये मामले, मामलों की कुल संख्या बढ़कर 61,474 हुई

इसके अलावा राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के आज 1,263 नये मामले दर्ज किये गये जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 62,737 हो गयी है। राज्य के कुल 62,737 संक्रमितों में से 48,112 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 14,064 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। जबकि 561 अन्य की मौत हो चुकी है। पिछले चौबीस घंटों में प्रयोगशालाओं में कुल 22,479 नमूनों की जांच की गई जिनमें 1,263 संक्रमित पाये गये।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़