गुरुग्राम में 13 साल की लड़की से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की जेल

jail
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अश्विनी कुमार की अदालत ने मंगलवार को आरोपी को 20 साल कैद की सजा सुनाई और उस पर जुर्माना भी लगाया।

गुरुग्राम की एक अदालत ने चार साल पहले 13 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के दोषी एक व्यक्ति को 20 साल कैद की सजा सुनाई है और 40,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

गुरुग्राम पुलिस ने 2020 में पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के मूल निवासी ममनू मियां को लड़की से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अश्विनी कुमार की अदालत ने मंगलवार को आरोपी को 20 साल कैद की सजा सुनाई और उस पर जुर्माना भी लगाया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़