महाराष्ट्र में सामने आये कोरोना के 2,294 नये मामले, 50 और मरीजों की मौत

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jan 19 2021 8:35PM
राज्य के स्वास्थ विभाग ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में बताया कि इस महामारी के 50 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 50,523 पर पहुंच गई है।
मुंबई। महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,294 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 19,94,977हो गयी। राज्य के स्वास्थ विभाग ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में बताया कि इस महामारी के 50 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 50,523 पर पहुंच गई है।
उसने बताया कि मंगलवार को 4,516 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। इन्हें मिला कर राज्य में अबतक 18,94,839 मरीज स्वस्थ हुए हैं। महाराष्ट्र में अभी 48,406 मरीजों का इलाज चल रहा है।महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में #Covid_19 के 2,294 मामले सामने आए हैं। 4,516 लोग डिस्चार्ज हुए और 50 लोगों की मृत्यु हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2021
कुल मामले : 19,94,977
कुल डिस्चार्ज : 18,94,839
कुल मृत्यु : 50,523
सक्रिय मामले : 48,406 pic.twitter.com/cGFxYE8JXB
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़












