महाराष्ट्र में संक्रमण के 394 नए मामले, कुल संक्रमित लोगों की संख्या 6,817 पहुंची

Maharashtra

इलाज के बाद 117 लोगों को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी भी मिली है। राज्य में 394 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 6,817 तक पहुंच गई है और कुल 301 लोगों की मौत हो चुकी है।

मुंबई। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 394 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 6,817 तक पहुंच गई है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को दिन में 18 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों का आकंड़ा 301 तक पहुंच गया है। मृतकों में से 11 मुंबई के थे। इलाज के बाद 117 लोगों को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी भी मिली है। राज्य में 394 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 6,817 तक पहुंच गई है और कुल 301 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक इस वायरस के संक्रमण से 957 लोग स्वस्थ हुए हैं। कुल 1,02,189 लोगों की अब तक जांच हुई। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़