दिल्ली में एक हफ्ते में डेंगू के मामलों में 40 प्रतिशत की वृद्धि

40% increase in cases of dengue in Delhi in one week

23 सितंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में मलेरिया और चिकुनगुनिया के मामलों की संख्या क्रमश: 954 और 533 थी। 16 सितंबर तक डेंगू के 2,215 मामले सामने आए थे जिसके बाद एक हफ्ते में 40 प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि हुई है।

नयी दिल्ली। शहर में पिछले हफ्ते डेंगू के कम से कम 894 नये मामले सामने आए जिसके साथ इस मौसम में इस मच्छर जनित बीमारी से प्रभावित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,109 हो गयी। नगर निगम की जारी की गयी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी।

23 सितंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में मलेरिया और चिकुनगुनिया के मामलों की संख्या क्रमश: 954 और 533 थी। 16 सितंबर तक डेंगू के 2,215 मामले सामने आए थे जिसके बाद एक हफ्ते में 40 प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि हुई है।

इन 3,109 मामलों में से 1,465 प्रभावित लोग दिल्ली के रहने वाले हैं जबकि बाकी दूसरे राज्यों के रहने वाले हैं। दिल्ली के रहने वाले लोगों के 1,465 मामलों में से 761 इस महीने सामने आए हैं। इस मौसम में अब तक डेंगू से एक व्यक्ति की मौत हुई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़