झारखंड में कोरोना संक्रमण के 473 नए मामले, अब तक 824 मरीजों ने तोड़ा अपना दम

Jharkhand

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गत 24 घंटे में 28,838 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 473 संक्रमित पाये गये। इन नये संक्रमितों में रांची के 130, पूर्वी सिंहभूम के 57 और बोकारो के 30 मरीज शामिल हैं।

रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से चार और लोगों की मौत हो गयी जिन्हें मिलाकर राज्य में इस महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 824 तक पहुंच गयी है। वहीं, इस अवधि में 473 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके साथ राज्य में अबतक सामने आए कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 95,425 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग की द्वारा शुक्रवार रात जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में सामने आए कुल 95,425 संक्रमितों में से 88,058 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में कोरोना संक्रमण के 583 नए मामले, अब तक 820 मरीजों ने तोड़ा अपना दम

इसके अलावा 6543 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। जबकि 824 अन्य की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट के मुताबक शुक्रवार को जिन चार मरीजों की मौत दर्ज हुई उनमें बोकारो, गढ़वा, धनबाद और देवघर के एक-एक मरीज शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गत 24 घंटे में 28,838 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 473 संक्रमित पाये गये। इन नये संक्रमितों में रांची के 130, पूर्वी सिंहभूम के 57 और बोकारो के 30 मरीज शामिल हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़