पंजाब में कोरोना से 61 और लोगों की मौत, 2110 नये मामले

Punjab

पंजाब में कोविड-19 के 1,565 और मरीज ठीक हो गए। इसके अनुसार राज्य में अब तक कोविड-19 के 47,020 मरीज ठीक हो चुके हैं और वर्तमान में 16,640 मरीजों का इलाज चल रहा है।

चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,110 नए मामले सामने आए और महामारी से 61 और मरीजों की मौत हो गई। एक चिकित्सा बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। इसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या सोमवार को बढ़कर 65,583 हो गई और मृतकों की संख्या 1,923 पर पहुंच गई। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब में कोविड-19 नियमों को तोड़ने के लिए बैंस बंधुओं पर मामला दर्ज

बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोविड-19 के 1,565 और मरीज ठीक हो गए। इसके अनुसार राज्य में अब तक कोविड-19 के 47,020 मरीज ठीक हो चुके हैं और वर्तमान में 16,640 मरीजों का इलाज चल रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़