Himachal Pradesh के सोलन में आग लगने से एक लड़के की मौत

fire
प्रतिरूप फोटो
Creative Commons

सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने सोमवार को बताया कि यूको बैंक की एक शाखा में भी आग लग गई, जिसमें लड़का झुलस गया था। आग को बुझाने और इसे अन्य इमारतों तक फैलने से रोकने के प्रयास जारी हैं।

हिमाचल प्रदेश में सोलन जिले के अर्की उपमंडल के पुराने बस स्टैंड इलाके में आग लगने से एक लड़के की मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार देर रात लगी आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। अब भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है।

हादसे में मारे गए लड़के की उम्र सात वर्ष के आसपास बतायी जा रही है। अंबुजा संयंत्र के पास अर्की, सोलन, नालागढ़ और शिमला के बोइलुगंज से दमकल की गाड़ियां भेजी गईं।

सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने सोमवार को बताया कि यूको बैंक की एक शाखा में भी आग लग गई, जिसमें लड़का झुलस गया था। आग को बुझाने और इसे अन्य इमारतों तक फैलने से रोकने के प्रयास जारी हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़