मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

Aam Aadmi Party
दिनेश शुक्ल । Nov 23 2020 9:58PM

पंकज सिंह ने प्रदेश के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में होने वाले आगामी नगरीय निकाय, नगर पंचायत, जिला पंचायत एवं अन्य लोकल चुनाव प्रदेश में पार्टी पूरी ताकत से लड़ने जा रही है। प्रदेश में इस बार लोकल चुनाव आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच होगा।

जबलपुर। आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक जबलपुर में मदन महल चौक कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह उपस्थित रहे। पंकज सिंह ने प्रदेश के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में होने वाले आगामी नगरीय निकाय, नगर पंचायत, जिला पंचायत एवं अन्य लोकल चुनाव प्रदेश में पार्टी पूरी ताकत से लड़ने जा रही है। प्रदेश में इस बार लोकल चुनाव आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच होगा। दिल्ली की तरह मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस खत्म होती जा रही है।

 

इसे भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने कसा कम्प्यूटर बाबा पर तंज

पंकज सिंह जी ने कहा कि जनता कांग्रेस को वोट देकर विधायकों को चुनकर विधानसभा में भेजती है मगर कांग्रेस के अधिकतर विधायक बिकाऊ निकले। वहीं भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस के विधायकों की खरीद-फरोख्त करके सरकार बना लेती है। कांग्रेस पर से जनता का विश्वास खत्म हो गया है। पंकज सिंह ने कहा कि प्रदेश के पदाधिकारी पूरी तरह कमर कस कर जनता के बीच जाकर दिल्ली माडल जनसेवक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा किये गए कार्यों को घर-घर जाकर बताएंगे। आज जनता आम आदमी पार्टी पर बहुत आश लगाकर बैठी है। प्रदेश की जनता कांग्रेस को वोट देकर अपना वोट बर्बाद नही करना चाहती। 

इसे भी पढ़ें: मेधा पाटकर की अपील किसान आंदोलन को बनाए सफल, 26 नवम्बर से दिल्ली में डालेंगी डेरा

आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश के 52 जिलों के जिलाध्यक्षों की बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री डॉ मुकेश जायसवाल ने संबोधित करते हुये कहा कि इस बार भ्रष्टाचार मुक्त नगर निगम सरकार बनाने के लिए संकल्पित होकर सभी जिला अध्यक्षों को जनता के बीच गांव-गांव, मोहल्ले-मोहल्ले व घर-घर जाकर एक नई राजनीति की क्रांति तैयार करनी होगी। हमें सत्ता के लिए नहीं, व्यवस्था परिवर्तन के लिए प्रदेश की जनता के पास जाना होगा।

 

इसे भी पढ़ें: चित्रकूट विधायक ने रोपवे प्रबंधन को दी चेतावनी, कहा स्थानीय लोगों को दें रोजगार

डॉ. जायसवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव सभी सीटों पर लड़ेगी, वही कांग्रेस अब बिकाऊ पार्टी बन गई है। प्रदेश में दूसरे विकल्प में सिर्फ आम आदमी पार्टी दिख रही है। देश व प्रदेश में विपक्ष खत्म हो गया है। प्रदेश संगठन सचिव आशीष सिंगरहा ने कहा कि जबलपुर नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए जबलपुर जिले की जनता एक कदम "आप" के साथ चलने को तैयार है। बस हमारे साथियों को जनता के बीच जाने की जरूरत है। जिसको लेकर जमीन पर काम करने के लिए प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों को रणनीति बना कर दी गई है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़