'निष्ठा यात्रा' के दौरान चांदीवली में सभा कर रहे थे आदित्य, तभी होने लगी अजान और फिर...

Aditya
creative common
अभिनय आकाश । Jul 30 2022 1:08PM

मुंबई के चांदीवली इलाके में आदित्य की सभा हुई। आदित्य ठाकरे की चांदीवली की यात्रा उनके द्वारा निकाली जा रही निष्ठा यात्रा का ही हिस्सा थी। जिसे उन्होंने एक सप्ताह पहले ही शुरू किया है।

आदित्य ठाकरे इन दिनों महाराष्ट्र में 'निष्ठा यात्रा' निकाल रहे हैं। इसमें वे लोगों से बातचीत कर रहे हैं। आम लोगों की समस्याओं को सुनकर और शिवसेना को मजबूत करने के प्रयास में शिवसैनिकों को एकजुट करने में लगे हैं। ऐसे में उनकी निष्ठा यात्रा की सभा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इसमें अजान की आवाज सुनाई दे रही है और तभी  आदित्य ठाकरे ने इस समय अपना भाषण रोक दिया। उन्होंने कुछ देर के लिए अपना भाषण रोकते हुए कहा कि दो मिनट रुकिए। उनके वीडियो की इस समय खूब चर्चा हो रही है। 

इसे भी पढ़ें: भगत सिंह कोश्यारी का बयान, '...तो महाराष्ट्र में नहीं बचेगा पैसा', शिवसेना बोली- राज्यपाल ने किया शिवाजी का अपमान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये घटना शुक्रवार 29 जुलाई की बताई जा रही है। मुंबई के चांदीवली इलाके में आदित्य की सभा हुई। आदित्य ठाकरे की चांदीवली की यात्रा उनके द्वारा निकाली जा रही निष्ठा यात्रा का ही हिस्सा थी। जिसे उन्होंने एक सप्ताह पहले ही शुरू किया है। शिवसेना कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करने के लिए आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों की यात्रा की।

इसे भी पढ़ें: शिंदे सरकार को एक महीना पूरा, कैबिनेट विस्तार के अभी कोई संकेत नहीं

उनके वीडियो इस समय चर्चा में हैं। एक तरफ राज ठाकरे अजान के लिए लाउडस्पीकर के सख्त खिलाफ हैं, लेकिन उनके भतीजे आदित्य ठाकरे अजान का सम्मान करते नजर आ रहे हैं। आदित्य के अजान के दौरान भाषण रोकने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही तरह-तरह की प्रतिक्रिया आने लगी। कई लोग इसमें मिली जुली राय देते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग आदित्य की हर धर्म के प्रति सम्मान को सही ठहरा रहे हैं। वहीं कुछ इसे सेक्युलर इमेज बनाने की कवायद बता रहे हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़