आदित्यनाथ बने UP के मुख्यमंत्री, बनाया जम्बो मंत्रिमंडल

भाजपा विधायक दल के नेता योगी आदित्यनाथ ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राम नाईक ने एक भव्य समारोह में आदित्यनाथ को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
लखनऊ। भाजपा विधायक दल के नेता योगी आदित्यनाथ ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राम नाईक ने एक भव्य समारोह में आदित्यनाथ को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्य भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह दोनों नेता नयी सरकार में उपमुख्यमंत्री होंगे।
सूर्य प्रताप शाही, सुरेश खन्ना, स्वामी प्रसाद मौर्य, सतीश महाना, राजेश अग्रवाल, रीता बहुगुणा जोशी, दारा सिंह चौहान, धर्मपाल सिंह, एसपी सिंह बघेल, सत्यदेव पचौरी, रमापति शास्त्री, जय प्रकाश सिंह, ओम प्रकाश राजभर, बृजेश पाठक, लक्ष्मी नारायण चौधरी, चेतन चौहान, श्रीकांत शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, सिद्धार्थ नाथ सिंह, मुकुट बिहारी वर्मा, नंद गोपाल गुप्ता नंदी और आशुतोष टंडन ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में अनुपमा जायसवाल, सुरेश राणा, उपेंद्र तिवारी, डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, स्वतंत्र देव सिंह, स्वाति सिंह, भूपेंद्र चौधरी, डॉ. धर्म सिंह सैनी और अनिल राजभर ने शपथ ली।
राज्य मंत्री के रूप में गुलाबो देवी, जय प्रकाश निषाद, अर्चना पाण्डेय, जय कुमार सिंह जैकी, अतुल गर्ग, रणवेंद्र प्रताप सिंह, नीलकंठ तिवारी, मोहसिन रजा, गिरीश यादव, बलदेव ओलाख, मन्नू कोरी, संदीप सिंह और सुरेश पासी ने शपथ ली।
स्मृति उपवन में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई सदस्य, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, डॉ. मुरली मनोहर जोशी उपस्थित थे।
शपथ समारोह में भाग लेने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी, मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव भी आए। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे जोकि सुबह से ही समारोह स्थल में पहुंचना शुरू हो गये थे।
इससे पहले प्रधानमंत्री का लखनऊ हवाई अड्डे पर पहुंचने पर राज्यपाल राम नाईक, योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह और अनंत कुमार ने स्वागत किया। जहां से पूरा काफिला शपथ समारोह स्थल पर पहुंचा।
अन्य न्यूज़