समय आ गया है कि कांग्रेस के संगठनात्मक नेतृत्व में ऐसा सुधार हो, जो लोगों को करे प्रेरित: थरूर

लोकसभा सदस्य शशि थरूर ने कहा कि जो लोग कांग्रेस में विश्वास करते हैं वो इन विधानसभा चुनावों के नतीजों से आहत हैं। अब समय आ गया है कि भारत के विचार पर फिर से जोर दिया जाए, जिसको लेकर कांग्रेस खड़ी रही है। संगठनात्मक नेतृत्व में इस तरह से बदलाव किया जाए।
नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी शिकस्त के बाद बृहस्पतिवार को कहा कि अब समय आ गया है कि ‘आइडिया ऑफ इंडिया’ (भारत के विचार) पर फिर से जोर दिया जाए और पार्टी के संगठनात्मक नेतृत्व में इस तरह से सुधार किया जाए, जो लोगों को प्रेरित कर सके।
इसे भी पढ़ें: चुनावी हार पर कांग्रेस ने कहा- हम आत्ममंथन करेंगे, नए बदलाव और रणनीति के साथ सामने आएंगे
लोकसभा सदस्य थरूर ने ट्वीट किया, ‘‘जो लोग कांग्रेस में विश्वास करते हैं वो इन विधानसभा चुनावों के नतीजों से आहत हैं। अब समय आ गया है कि भारत के विचार पर फिर से जोर दिया जाए, जिसको लेकर कांग्रेस खड़ी रही है। संगठनात्मक नेतृत्व में इस तरह से बदलाव किया जाए, जो इन विचारों की लौ फिर से जला सके और लोगों को प्रेरित कर सके।’’ उन्होंने यह भी कहा, ‘‘एक चीज स्पष्ट है कि अगर हमें सफल होना है तो बदलाव अपरिहार्य है।
अन्य न्यूज़













