Agra: राहुल-अखिलेश पर PM Modi का तंज, तुष्टिकरण की राजनीति पर आधारित है 'दो लड़कों' की दोस्ती

PM Modi
ANI
अंकित सिंह । Apr 25 2024 3:44PM

मोदी ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जो आए दिन बाबा साहेब का अपमान करती है, संविधान का अपमान करती है और सामाजिक न्याय की तो धज्जियां उड़ा देती है। इसी कांग्रेस ने कभी कर्नाटक में, कभी आंध्र प्रदेश में, कभी अपने घोषणा पत्र में बार-बार धर्म के आधार पर आरक्षण की वकालत की।

आगरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी-अखिलेश यादव गठबंधन पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस पर ओबीसी कोटा चुराने और धर्म के आधार पर आरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि यूपी में 'दो लड़कों' की दोस्ती तुष्टिकरण की राजनीति पर आधारित है। पीएम मोदी ने कहा कि तुष्टिकरण की नीति ने देश को बांट दिया। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र पर मुस्लिम लीग की छाप है। 

इसे भी पढ़ें: Morena में बोले Modi, कहा- कांग्रेस ने बांध रखे थे जवानों के हाथ, हमने दिया फ्री हैंड

नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की बढ़ती हुई शक्ति कुछ ताकतों को पसंद नहीं आ रही है। अब जैसे यहां डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है, उसमें देश की सेना के लिए, आत्मनिर्भर बनने के लिए, दुनिया में निर्यात के लिए घातक अस्त्र-शस्त्र बनेंगे। उन्होंने कहा कि लेकिन, दुनिया भर में जो हथियारों के दलाल हैं, जो पुरानी सरकारों में घुस देकर अपना काम करा लेने में एक्सपर्ट हो गए थे और पुरानी सरकारों में बैठे हुए लोगों को भी ये मलाई खाने को मिलती थी। ऐसे सारे लोग अब बौखला गए हैं, बहुत नाराज हैं। वो नहीं चाहते कि भारत की सेना आत्मनिर्भर बने। इसलिए वो मोदी के विरुद्ध एकजुट हो गए हैं। इन ताकतों को रोकने के लिए, देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए, देश की सुरक्षा के लिए - फिर एक बार BJP और NDA की सरकार लाना बहुत आवश्यक है।

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि मोदी की गारंटी सबका साथ, सबका विकास की है। लेकिन सपा-कांग्रेस के इंडी-गठबंधन के लिए अपना वोटबैंक ही खास है। उन्होंने कहा कि हमारा 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड हो या फिर भाजपा का संकल्प पत्र, हमारा जोर सैचुरेशन पर है। कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सबको मिले, पूरा लाभ मिले, बिना बिचौलियों के मिले, बिना रिश्वत के मिले और हकदार को अवश्य मिले, ये भाजपा का सैचुरेशन मॉडल है।

उन्होंने कहा कि हमारा सेक्युलरिज्म भी वही है कि जो भी योजना जिसके लिए बने, बिना धर्म, जाति, भेदभाव के उसका लाभ सबको मिलना चाहिए। सच्चा सामाजिक न्याय भी यही है जब आप बिना भेदभाव, बिना अपने-पराए, बिना रिश्वतखोरी सबका हक पूरा करें। उन्होंने कहा कि मोदी तुष्टिकरण को समाप्त करके, संतुष्टिकरण की ओर आगे बढ़ रहा है। हमारा रास्ता तुष्टिकरण का नहीं, संतुष्टिकरण का है। सबका साथ, सबका विकास का मंत्र भी उसी का महामार्ग है। लेकिन, सपा-कांग्रेस का INDI गठबंधन घोर तुष्टिकरण में जुटा है। 2024 के चुनाव में कांग्रेस ने जो मेनिफेस्टो जारी किया है, उसपर 100% मुस्लिम लीग की छाप है। कांग्रेस का पूरा मेनिफेस्टो सिर्फ वोटबैंक को मजबूत करने के लिए समर्पित है। जबकि, हमारा मेनिफेस्टो देश को मजबूत करने के लिए समर्पित है।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जो आए दिन बाबा साहेब का अपमान करती है, संविधान का अपमान करती है और सामाजिक न्याय की तो धज्जियां उड़ा देती है। इसी कांग्रेस ने कभी कर्नाटक में, कभी आंध्र प्रदेश में, कभी अपने घोषणा पत्र में बार-बार धर्म के आधार पर आरक्षण की वकालत की। उन्होंने कहा कि देश का संविधान, देश की अदालतें कांग्रेस को ऐसा करने से बार-बार मना कर चुकी है, उनकी हर बात को देश की न्यायपालिका ने ठुकरा दिया है। इसलिए अब कांग्रेस ने पिछले दरवाजे से खेल खेलना शुरू किया है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस ने ठान लिया है कि वो धर्म के आधार पर रिजर्वेशन लाकर रहेगी। इसके लिए कांग्रेस ने तरीका निकाला है कि 27% का ओबीसी का जो कोटा है, उसमें से कुछ चोरी कर लिया जाए, छीन लिया जाए और धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया जाए।

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election: आचार संहिता उल्लंघन को लेकर सख्त हुआ चुनाव आयोग, पीएम मोदी और राहुल गांधी से मांगा जवाब

राहुल गांधी-अखिलेश यादव पर वार करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो 2 लड़कों में दोस्ती है, इसका आधार भी ये तुष्टिकरण की राजनीति ही है। दोनों मिलकर भाषण में तो OBC-OBC करते हैं और पिछले दरवाजे से OBC का हक छीनकर अपने वोटबैंक को मजबूत करने के लिए देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस और INDI गठबंधन वालों का नया प्लान सामने आया है। कांग्रेस के लोग कहते हैं कि आपकी सबकी संपत्ति की जांच होगी। कांग्रेस के शहजादे की x-ray मशीन अब बहनों-बेटियों की अलमारी में और लॉकर में पहुंचेगी। आपने थोड़ा बहुत जेवर-गहने जो रखे होंगे, ये सपा-कांग्रेस की सरकार आई, तो उसपर डाका डालेगी, कब्जा करेगी। ये उनके बड़े बड़े दिग्गज और खुद शहजादे कह रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़