हूती लड़ाकों के हमले के बाद रियाद की उड़ानें ठप: एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने 10 अक्टूबर तक रद्द कीं फ्लाइट्स

fdsfdf
ANI
रेनू तिवारी । Oct 8 2026 8:49PM

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर हमलों के कारण उत्पन्न व्यवधान के बीच एअर इंडिया एक्सप्रेस और एअर इंडिया ने 10 अक्टूबर तक रियाद जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी हैं। खबरों के अनुसार, सऊदी अरब के रियाद और अभा स्थित दो हवाई अड्डों को हूती लड़ाकों न

सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर हमलों के कारण उत्पन्न व्यवधान के बीच एअर इंडिया एक्सप्रेस और एअर इंडिया ने 10 अक्टूबर तक रियाद जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी हैं। खबरों के अनुसार, सऊदी अरब के रियाद और अभा स्थित दो हवाई अड्डों को हूती लड़ाकों ने निशाना बनाया। सूत्रों ने बताया कि एअर इंडिया एक्सप्रेस और एअर इंडिया की रियाद जा रही उड़ानें बृहस्पतिवार को वापस लौट आईं। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, ‘‘क्षेत्र में बदलती स्थिति को देखते हुए हमने 10 अक्टूबर तक रियाद आने-जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी हैं। 

प्रभावित यात्रियों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के यात्रा की तारीख बदलने या टिकट रद्द कराने पर पूरा पैसा वापस लेने की सुविधा दी जा रही है। हम स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं।’’ यह विमानन कंपनी चार शहरों - बेंगलुरु, कोच्चि, कन्नूर और कोझिकोड - से रियाद के लिए सप्ताह में 16 उड़ानें संचालित करती है। एअर इंडिया ने भी 10 अक्टूबर तक रियाद आने-जाने वाली अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। 

एयरलाइन दिल्ली और मुंबई से रियाद के लिए सप्ताह में सात उड़ानें संचालित करती है। एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रभावित यात्रियों को टिकट रद्द कराने पर पूरा पैसा वापस किया जा रहा है। हम स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं।’’ एअर इंडिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली से रियाद जाने वाली उसकी उड़ान ‘एआई2243’ राष्ट्रीय राजधानी लौट आई और बाद में इस उड़ान को रद्द कर दिया गया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़