एयर इंडिया उड़ान के शौचालय में छुपाया ढाई किलो सोना जब्त

दुबई से आज गोवा हवाई अड्डे पहुंची एयर इंडिया की एक उड़ान के शौचालय में छुपा कर रखे गए तकरीबन ढाई किलो सोने के गहनों को सीमा और केंद्रीय उत्पाद शुल्क अधिकारियों ने जब्त कर लिया।

पणजी। दुबई से आज गोवा हवाई अड्डे पहुंची एयर इंडिया की एक उड़ान के शौचालय में छुपा कर रखे गए तकरीबन ढाई किलो सोने के गहनों को सीमा और केंद्रीय उत्पाद शुल्क अधिकारियों ने जब्त कर लिया। सीमा शुल्क विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह आई उड़ान के शौचालय में सोने को छुपा कर रखा गया था। हमें 70 लाख रूपये कीमत का ढाई किलोग्राम सोना मिला है जिस पर किसी ने दावा नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि एयरलाइन का स्टाफ जांच के दायरे में है। जांचकर्ता यात्रियों की सूची को भी देख रहे हैं जो उड़ान में थे। सीमा शुल्क अधिकारियों द्वारा औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उड़ान गोवा से बेंगलूरू रवाना हो गई।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


Tags

    अन्य न्यूज़