अखिलेश यादव का दावा, संपत्तियों को ध्वस्त करने में भाजपा कर रही सत्ता की ताकत का दुरुपयोग

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता की ताकत का प्रयोग जनता की सेवा करने के बजाय असंवैधानिक तरीके से सम्पत्तियों को ध्वस्त करने में कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश में भी गैर कानूनी कार्यवाही पर रोक लगनी चाहिए। समाजवादी पार्टी जनहित में आवाज उठाती रहेगी।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा)अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर असंवैधानिक तरीके से सम्पत्तियों को ध्वस्त करने में सत्ता की ताकत का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। मंगलवार को सपा मुख्यालय से जारी एक बयान में अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘भाजपा सरकार सत्ता की ताकत का प्रयोग जनता की सेवा करने के बजाय असंवैधानिक तरीके से सम्पत्तियों को ध्वस्त करने में कर रही है।’’ उन्होंने कहा कि दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश में भी गैर कानूनी कार्यवाही पर रोक लगनी चाहिए। समाजवादी पार्टी जनहित में आवाज उठाती रहेगी।

इसे भी पढ़ें: योगी सरकार के मंत्री का बड़ा ऐलान, अपना वेतन जनता के कल्याण के लिए किया समर्पित

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा अपने मातृ संगठन आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) का एजेण्डा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है और भाजपा राज में समाज में सौहार्द के बजाय वैमनस्य बढ़ा है।’’ यादव ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा सरकार अत्याचार की पराकाष्ठा पार कर रही है, बिना नोटिस घर उजाड़े जा रहे हैं, जनसामान्य को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है और जनता को तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: बंगाल में भाजपा का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने चलाई वाटर कैनन, तेजस्वी सूर्या बोले- हिटलर बन गई हैं ममता बनर्जी

सपा प्रमुख यादव ने दावा किया, ‘‘भाजपा सरकार के दो ही काम हैं, एक जनता का बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाना और दूसरा नफरत तथा अफवाहों के सहारे समाज को बांटना।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा राज में समाज का हर वर्ग कराह रहा है। भाजपा सरकार ने शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं को तिलांजलि दे दी गई है। राज्य की जनता भीषण गर्मी से बिजली कटौती से त्राहि-त्राहि करने लगी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़