अखिलेश यादव का दावा, सपा के अधिकतर कार्यकर्ता किसान ही हैं

 Akhilesh Yadav

सपा अध्यक्ष ने एक ट्वीट में कहा भाजपा सरकार ने सपा के कार्यकर्ताओं को ही जेल नहीं भेजा है बल्कि किसानों की ही गिरफ्तारी की है क्योंकि सपा के अधिकतर कार्यकर्ता किसान ही हैं।

लखनऊ। नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि सपा के अधिकतर कार्यकर्ता किसान ही हैं।  सपा अध्यक्ष ने एक ट्वीट में कहा भाजपा सरकार ने सपा के कार्यकर्ताओं को ही जेल नहीं भेजा है बल्कि किसानों की ही गिरफ्तारी की है क्योंकि सपा के अधिकतर कार्यकर्ता किसान ही हैं। सपा के इस संघर्ष में किसान, मजदूर, महिला, युवा, छोटे व्यापारी, दुकानदार, कारोबारी साथ हैं क्योंकि कृषि कानून का असर सब पर पड़ रहा है। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता किसानों के आंदोलन के समर्थन में पूरे प्रदेश में आंदोलन कर रहे है। खुद सपा प्रमुख अखिलेश भी इस मुद्दे पर सड़क पर उतरकर गिरफ्तारी दे चुके हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़