प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान

Akhilesh Yadav
ANI
एकता । Sep 20 2026 6:09PM

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की मिमिक्री पर उपजे सियासी विवाद के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हर मां को समान सम्मान मिलना चाहिए, चाहे वह प्रधानमंत्री की मां हो या किसी गरीब की। इसके साथ ही उन्होंने सत्य, प्रेम और भाईचारे को सच्चा सनातन रास्ता बताया।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के एक कॉमेडी एक्ट को लेकर सियासी विवाद जारी है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किए जाने और ‘मां को कुर्सी दो’ जैसे संवाद को लेकर भाजपा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं।

इसी विवाद के बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मां के सम्मान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। लखनऊ में उन्होंने कहा कि किसी की मां के प्रति जैसी भावनाएं हैं, वैसी ही भावनाएं हर व्यक्ति की अपनी मां और परिवार के प्रति होती हैं।

अखिलेश यादव ने कहा, “हर मां को समान सम्मान और संवेदना मिलनी चाहिए, चाहे वह आपकी मां हो, मेरी मां हो, प्रधानमंत्री की मां हो, रिक्शा चलाने वाले की मां हो या किसी गरीब की मां हो।”

उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी दुखी मां ने अपनी बात रखी तो उसे भाषण देने से रोकने का सवाल भी उठता है। अखिलेश ने कहा कि जो लोग नकारात्मक प्रचार नहीं करने की बात करते हैं, उन्हें यह भी बताना चाहिए कि नकारात्मक प्रचार कौन कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: 27 सीटों पर 27 हजार वोटों का लक्ष्य, Akhilesh Yadav ने बताया BJP को रोकने का प्लान

सत्य, प्रेम और भाईचारे का रास्ता सनातन

अखिलेश यादव ने अपने बयान को सनातन परंपरा से भी जोड़ा। उन्होंने कहा, “सत्य का रास्ता सनातन है। प्रेम का रास्ता सनातन है। भाईचारे का रास्ता सनातन है। ईमानदारी का रास्ता सनातन है।” उन्होंने भगवान श्रीराम का भी जिक्र करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम को चढ़ाए जाने वाले चढ़ावे की चोरी न हो, यह सुनिश्चित करना भी सनातन है।

अखिलेश यादव ने आगे कहा, “किसी की हत्या कर देना सनातन नहीं हो सकता। किसी को झूठे मुकदमे में फंसाना सनातन नहीं हो सकता।”

इसे भी पढ़ें: Akhilesh Yadav की रणनीति पर Brajesh Pathak का पलटवार, राहुल गांधी पर भी खूब बरसे

राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर क्यों हुआ विवाद?

राहुल गांधी ने 19 सितंबर को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से संवाद किया था। कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री वाला एक कॉमेडी एक्ट भी हुआ, जिसके बाद भाजपा नेताओं ने इसे लेकर आपत्ति जताई।

भाजपा की ओर से आरोप लगाया गया कि इस एक्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को लेकर आपत्तिजनक संदर्भ दिया गया। वहीं, कांग्रेस की ओर से इस आरोप को खारिज किया गया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़