भाजपा के सभी विधायक लखनऊ में, सिन्हा पहुंचे काशी

केंद्रीय संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा आज सुबह वाराणसी पहुंचे और बाबा विश्वनाथ के दर्शन किये। उत्तर प्रदेश के नये मुख्यमंत्री के लिए चल रहे नामों में सिन्हा का नाम भी शामिल है।
लखनऊ-वाराणसी। केंद्रीय संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा आज सुबह वाराणसी पहुंचे और बाबा विश्वनाथ के दर्शन किये। उत्तर प्रदेश के नये मुख्यमंत्री के लिए चल रहे नामों में सिन्हा का नाम भी शामिल है। उत्तर प्रदेश भाजपा विधायक दल की बैठक आज शाम पांच बजे लखनऊ में होगी।
बैठक में भाग लेने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक भूपेंद्र सिंह आज सुबह पार्टी के राज्य मुख्यालय पहुंचे। पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक कल से ही लखनऊ में डेरा डाले हुए हैं। राज्य के वरिष्ठ नेता इस समय देहरादून में हैं जहां भाजपा सरकार के मुखिया के तौर पर त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री पद की शपथ दोपहर तीन बजे लेंगे। शाम तक सभी के लखनऊ पहुंचने की संभावना है।
अन्य न्यूज़












