अमरिंदर ने की सिद्धू से मुलाकात, पंजाब कैबिनेट में फिर से शामिल किए जाने की अटकलें तेज

मंत्रिमंडल में फेरबदल के दौरान सिद्धू से अहम विभाग ले लिए गए थे, जिसके बाद उन्होंने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था और वह कांग्रेस की सभीगतिविधियों से दूर हो गए थे। अमरिंदर सिंह ने सिद्धू को मध्याह्न भोजन के लिए मंगलवार को आमंत्रित था। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार के अनुसार, दोनों नेताओं ने यहां अमरिंदर सिंह के आवास पर करीब एक घंटा साथ बिताया और विभिन्न मामलों पर विचार साझे किए। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ने ट्वीट किया, ‘‘मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंहऔर नवजोत सिंह सिद्धू ने मध्याह्न भोजन पर सौहार्दपूर्ण मुलाकात की, जिसमें पंजाब और राष्ट्रीय हितों के अहम राजनीतिक मामलों पर चर्चा की गई।
इसे भी पढ़ें: रिश्ते सुधारने की पहल, अमरिंदर सिंह ने सिद्धू को दोपहर भोज पर किया आमंत्रित
दोनों नेताओं ने करीब एक घंटे तक साथ बिताए समय के दौरान अहम मामलों पर विचार साझे किए।’’ कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने सिद्धू से अमृतसर में उनके आवास पर मुलाकात की थी, जिसके बाद वह पिछले महीने मोगा में हुई कांग्रेस की ‘ट्रैक्टर रैली’ में दिखे थे। यह रैली केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ हुई थी। रावत ने सिद्धू को कांग्रेस का ‘राफेल’ बताया था। रावत ने कहा था कि सिद्धू के घोर आलोचक भी उनकी उपयोगिता से इनकार नहीं कर सकते।
अन्य न्यूज़