भाजपा ने अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ को बनाया कार्यसमिति का सदस्य, जयवीर शेरगिल को मिली प्रवक्ता की जिम्मेदारी

amarinder jaiveer
ANI
अंकित सिंह । Dec 2 2022 2:58PM

पिछले दिनों यह तीनों कांग्रेस से दूरी बनाने के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे। पंजाब में मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी बना ली थी। कुछ दिन पहले ही उनकी पार्टी का विलय भाजपा में हुआ था। सुनील जाखड़ ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था।

भाजपा ने आज संगठन को लेकर कुछ बड़ी नियुक्तियां की हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व सांसद सुनील जाखड़ को भाजपा ने राष्ट्रीय कार्य समिति का सदस्य नियुक्त कर लिया है। वहीं, जयवीर शेरगिल को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। ये तीन नाम ऐसे हैं जिन्होंने लंबे समय तक कांग्रेस में रहकर राजनीति की है। हालांकि, पिछले दिनों यह तीनों कांग्रेस से दूरी बनाने के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे। पंजाब में मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी बना ली थी। कुछ दिन पहले ही उनकी पार्टी का विलय भाजपा में हुआ था। सुनील जाखड़ ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। 

इसे भी पढ़ें: TMC ने परेश रावल के 'बंगालियों के लिए मछली पकाओ' वाले बयान की आलोचना की, अभिनेता ने मांगी माफी

इसके अलावा टीवी चैनलों पर लगातार कांग्रेस का पक्ष रखने वाले जयवीर शेरगिल ने भी कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल होना सही समझा था। अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ के अलावा उत्तर प्रदेश से स्वतंत्र देव सिंह को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। वही विशेष आमंत्रित राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्यों की सूची में उत्तराखंड से मदन कौशिक, छत्तीसगढ़ से विष्णु देव  साय. पंजाब से एस राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, पंजाब से ही मनोरंजन कालिया और श्रीमती अमनजोत कौर रामूवालिया को भी इसमें शामिल किया गया है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। यह नियुक्ति भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से की गई है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़