हरियाणा के पूर्व सीएम का कमाल, 87 साल की उम्र में पास की 10वीं और 12वीं की परीक्षा

om prakash chautala
ANI
अंकित सिंह । May 12 2022 5:59PM

अब ऐसा ही कुछ हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के साथ हुआ है। दरअसल, 87 साल की उम्र में कमाल करते हुए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की है। हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने ओमप्रकाश चौटाला को मार्कशीट भी सौंप दी है।

अक्सर समाज में होने वाली घटनाओं के आधार पर ही फिल्मों का निर्माण किया जाता है। लेकिन आश्चर्य तब होता है जब रुपहले पर्दे पर फिल्माई गई कहानी हकीकत की दुनिया में वास्तविक बन जाती है। आपने फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन की दसवीं देखी होगी। अब ऐसा ही कुछ हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के साथ हुआ है। दरअसल, 87 साल की उम्र में कमाल करते हुए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की है। हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने ओमप्रकाश चौटाला को मार्कशीट भी सौंप दी है।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा बोर्ड की इतिहास की किताब पर विवाद, लिखा- कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति विभाजन के कारणों में से एक

दरअसल ओम प्रकाश चौटाला वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 428वीं जयंती के उपलक्ष में भिवानी पहुंचे थे। भिवानी में ही उन्हें हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने बड़े सम्मान के साथ 10वीं और 12वीं की मार्कशीट सौंप दी। दरअसल, ओम प्रकाश चौटाला ने 2019 में दसवीं की परीक्षा दी थी। हालांकि वह किसी कारणवश अंग्रेजी का पेपर नहीं दे पाए थे। इसी वजह से हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने उनका 12वीं का परिणाम भी रोक लिया था। दसवीं के अंग्रेजी के एग्जाम में उन्होंने 100 में से 88 अंक प्राप्त किए। 12वीं का रिजल्ट प्राप्त करने के लिए उन्होंने अंग्रेजी की परीक्षा दी। अब उन्हें दसवीं और बारहवीं की सर्टिफिकेट मिल चुका है। हालांकि सोशल मीडिया पर ओम प्रकाश चौटाला की खूब चर्चा हो रही है। लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने MSP के मुद्दे पर किसानों से की बात, बोले- चिंतन शिविर में उठाएंगे मुद्दा

इसी कड़ी में जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी उन्हें बधाई दी है उमर अब्दुल्ला ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि एक ही व्यक्ति सीखने के लिए कभी बुढ़ा नहीं हो सकता। बधाई चौटाला साहब। वहीं, इस सफलता के लिए अभिषेक बच्चन ने भी उन्हें बधाई दी। अभिषेक बच्चन ने एक खबर को रिट्वीट करते हुए ओम प्रकाश चौटाला को बधाई दी है। ओम प्रकाश चौटाला को शिक्षक भर्ती घोटाले में 2013 से लेकर 2021 तक दिल्ली के तिहाड़ जेल में रहना पड़ा। हालांकि अब वह लगातार जनता के बीच सक्रिय रहते हैं। 87 साल की उम्र में भी वे अक्सर लोगों से मिलते दिखाई दे जाते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़