Amethi में 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, विवेक शुक्ला पर POCSO Act दर्ज

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में सुबह दूध लेने गई आठ वर्ष की बच्ची के साथ गांव के ही एक युवक ने कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किया। गौरीगंज थाना पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी विवेक शुक्ला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की टीम फिलहाल फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

अमेठी (उप्र), नौ अगस्त उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय लड़की के साथ कथित दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि गौरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ अगस्त की सुबह आठ वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है।

परिजनों के हवाले से पुलिस ने बताया कि किशोरी सुबह दूध लाने गई थी, उसी समय गांव के ही 20 वर्षीय युवक विवेक शुक्ला ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। गौरीगंज के प्रभारी निरीक्षक रवि सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की के परिवार की तरफ से प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़