चीन की नापाक साजिश के बीच अरुणाचल में अमित शाह, कहा- जो रास्ता भटक गए...

Amit Shah
@BJP4India
अभिनय आकाश । May 21 2022 3:21PM

अमित शाह ने कहा कि बोडोलैंड की समस्या को इतने सालों के बाद सरलता से सुलझाने का काम देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया है। त्रिपुरा के हथियारी ग्रुपों को हथियार डलवाने का काम नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने किया है। ब्रू शरणार्थियों की समस्या को स्थायी समाधान देने का काम मोदी सरकार ने किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अरुणाचल प्रदेश की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश के तिरप ज़िले के नरोत्तम नगर में रामकृष्ण मिशन आश्रम का दौरा किया और स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत में गुरू दक्षिणा की परंपरा बहुत पुरानी है पर किसी भी शिष्य ने अपने गुरू को इतनी बड़ी गुरू दक्षिणा नहीं दी होगी जो स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना करके परमहंस रामकृष्ण को दी। बोडोलैंड की समस्या का समाधान हो गया। अरुणाचल प्रदेश और असम के बीच सीमा संबंधी 60% मुद्दों को भी सुलझा लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: अमित शाह से मिले भगवंत मान, पंजाब में तैनात होंगी पैरामिलिट्री फोर्स की 10 और कंपनियां

अमित शाह ने कहा कि बोडोलैंड की समस्या को इतने सालों के बाद सरलता से सुलझाने का काम देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया है। त्रिपुरा के हथियारी ग्रुपों को हथियार डलवाने का काम नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने किया है। ब्रू शरणार्थियों की समस्या को स्थायी समाधान देने का काम मोदी सरकार ने किया है। एक दृष्टि से देखें तो अरुणाचल प्रदेश एक प्रकार से नॉर्थ ईस्ट है। नॉर्थ ईस्ट में कई सालों तक समस्याओं को हमने झेला है। अब धीरे-धीरे समस्याओं का निराकरण और निवारण हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: AFSPA, आर्टिकल 370 और चंद्रशेखर आजाद, दिल्ली विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में अमित शाह ने बताया स्वराज का संपूर्ण अर्थ

अमित शाह ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट में जो युवा रास्ता भटक गए थे, हाथ में हथियार लेकर अपने ही देश के सामने खड़े हो गए थे वो मोदी सरकार के 8 साल में हथियार डालकर मुख्य धारा में सम्मलित होकर, भारत के विकास के लिए काम कर रहे हैं। मोदी जी ने 2014 से हमारे उत्तर पूर्व की अनेक समस्याओं से ग्रस्त नॉर्थ ईस्ट को बदलने की शुरुआत की। पूरा देश अपने नॉर्थ ईस्ट को अपने राज्य जितना ही प्यार करता है और नॉर्थ ईस्ट भी गौरव के साथ आज कह रहा है कि हां हम महान भारत का हिस्सा हैं, हम भारत हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़