नामांकन भरने से पहले अहमदाबाद में अमित शाह का ''भव्य'' रोड शो शुरू

amit-shah-s-roadshow-starts-in-ahmedabad-before-filling-nomination
[email protected] । Mar 30 2019 11:48AM

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी, भाजपा के सहयोगी दल शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे, शिअद सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल और लोजपा संस्थापक राम विलास पासवान शाह के साथ मंच पर मौजूद रहे।

अहमदाबाद। भाजपा प्रमुख अमित शाह ने शनिवार को यहां सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने चुनाव प्रचार अभियान का आगाज किया। शाह आज गांधीनगर लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र भी दाखिल करेंगे। शाह भाजपा के बुजुर्ग नेता एल के आडवाणी के स्थान पर इस सीट से चुनाव मैदान में उतरे हैं। आडवाणी इस प्रतिष्ठित लोकसभा क्षेत्र से साल 1998 से ही जीतते रहे हैं। शाह पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

Gujarat: Bharatiya Janata Party (BJP) President Amit Shah holds a road show in Ahmedabad. pic.twitter.com/T42WkCPz9i

— ANI (@ANI) March 30, 2019

शाह अपना बड़ा रोड शो शुरू करने से पहले शहर में एक रैली को भी संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी, भाजपा के सहयोगी दल शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे, शिअद सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल और लोजपा संस्थापक राम विलास पासवान शाह के साथ मंच पर मौजूद रहे।

गांधीनगर सीट से शाह का नामांकन पत्र दाखिल करना भाजपा में नयी पीढ़ी के आगे आने का संकेत है। इस सीट पर आडवाणी ने छह बार जीत दर्ज की थी। प्रदेश भाजपा का मानना है कि शाह के नामांकन से गुजरात में पार्टी में उत्साह बढ़ेगा और उसे राज्य में सभी 26 लोकसभा सीटों पर जीतने में मदद मिलेगी। विधायक के तौर पर शाह पहले सरखेज क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसके बाद वह नारनपुरा क्षेत्र से विधायक रहे। दोनों ही सीटें गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़