Archery World Cup: स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने Dhiraj Bommadevara, सीएम नायडू ने दी बधाई

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में स्वर्ण पदक जीतकर धीरज बोम्मादेवरा ने भारतीय पुरुष रिकर्व तीरंदाजी का 16 साल का इंतजार समाप्त कर दिया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए युवाओं के लिए प्रेरणा बताया। बोम्मादेवरा ने फाइनल मुकाबले में जापान के तीरंदाज जुन्या नाकानिशी को मात दी।

(फाइल फोटो के साथ) अमरावती, 14 सितंबर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले पहले भारतीय पुरुष रिकर्व तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा को सोमवार को बधाई दी। बोम्मादेवरा ने रोमांचक खिताबी मुकाबले में रविवार को जापान के जुन्या नाकानिशी को हराया था। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष तीरंदाज बनने पर बोम्मादेवरा को बहुत-बहुत बधाई।’’ उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश और पूरा देश गौरवान्वित है क्योंकि बोम्मादेवरा ने प्रतिष्ठित खिताब जीतकर भारतीय पुरुष रिकर्व तीरंदाजी का 16 साल का इंतजार भी खत्म कर दिया।

नायडू ने कहा, ‘‘धीरज, आपने दुनिया को दिखा दिया है कि लगातार मेहनत, लगन और पक्के इरादे से क्या कुछ नहीं हासिल किया जा सकता। आप हमारे राज्य के बहुत सारे प्रतिभाशाली लोगों के लिए प्रेरणा हैं। ऐसे ही सटीक निशाने लगाते रहें!’’ विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर काबिज धीरज (25) ने 2023 और 2024 सत्र की निराशा को पीछे छोड़ते हुए इस बार शानदार प्रदर्शन किया।

उनसे पहले, जयंत तालुकदार ने 2010 में एडिनबर्ग में कांस्य पदक जीता था। धीरज से पहले डोला बनर्जी ने विश्व कप फाइनल में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 2007 में दुबई में महिला व्यक्तिगत वर्ग का खिताब जीता था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़