AAP को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल बोले- सारी राष्ट्र विरोधी ताकतें हमारे विरोध में खड़ी है

केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप ने अपने गठन के महज 10 साल में ही राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल कर लिया। पार्टी अन्ना हजारे के नेतृत्व वाले इंडियन अगेंस्ट करप्शन आंदोलन से उपजी है और 2012 में बनाई गई थी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल चुका है। इससे अरविंद केजरीवाल काफी खुश नजर आ रहे हैं। आज अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज आम आदमी पार्टी देश की राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। इसके लिए मैं सबसे पहले सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों, हमारे वोटरों और आलोचकों को बधाई देता हूं। चुनाव आयोग द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) को राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता देने के एक दिन बाद, अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की हालिया गिरफ्तारी के बारे में बोलते हुए, दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि "सभी भारत विरोधी ताकतें" वर्तमान में पार्टी और उसके नेता के खिलाफ खड़ी हैं।
इसे भी पढ़ें: Breaking: Aam Admi Party को खुशखबरी, मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, NCP-TMC से छीना स्टेटस
केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप ने अपने गठन के महज 10 साल में ही राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल कर लिया। पार्टी अन्ना हजारे के नेतृत्व वाले इंडियन अगेंस्ट करप्शन आंदोलन से उपजी है और 2012 में बनाई गई थी। केजरीवाल ने कहा कि आज खुशी के मौके पर मनीष जी और जैन साहब की याद आ रही है अगर वे होते तो हमारी खुशी में चार चांद लग जाते, वे संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस वक्त देश की सारी राष्ट्र विरोधी ताकतें मिल कर आम आदमी पार्टी का विरोध कर रही हैं।
इसे भी पढ़ें: News Raftaar I PM Modi और Sharad Pawar ने आज क्या कहा, पढ़ें आज की टॉप 10 ब्रेकिंग खबरें
इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी? ये किसी चमत्कार से कम नहीं। सबको बहुत बहुत बधाई। देश के करोड़ों लोगों ने हमें यहाँ तक पहुँचाया। लोगों को हमसे बहुत उम्मीद है। आज लोगों ने हमें ये बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है। हे प्रभु, हमें आशीर्वाद दो कि हम ये ज़िम्मेदारी अच्छे से पूरी करें। आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि आज आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया गया है। मैं आप के सभी स्वयंसेवकों को बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए अथक परिश्रम किया। मैं अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व को सलाम करता हूं। हम भारत के सबसे तेजी से बढ़ते राजनीतिक स्टार्टअप हैं।
#WATCH | AAP National Convenor and Delhi CM Arvind Kejriwal says, "Anti-national forces worked to put Manish Sisodia and Satyendar Jain behind bars," as he remembers the party leaders during his address to party workers in Delhi after EC granted national party status to AAP. pic.twitter.com/Ni8kSnjva3
— ANI (@ANI) April 11, 2023
अन्य न्यूज़












