भ्रष्ट और बेईमानों के खिलाफ जनता ने जनादेश देना शुरू किया: तंवर

ashok-tanwar-speaks-on-assembly-election-results
[email protected] । Dec 15 2018 7:56PM

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव में से तीन राज्यों में कांग्रेस पार्टी की जीत भाजपा के अंत की शुरूआत है।

जींद। मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत के बाद हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि देश से अब ‘अच्छे दिनों’ वाली सरकार का बोरिया बिस्तर बंधना शुरू हो गया है क्योंकि जनता ने बेईमान और भ्रष्ट लोगों के खिलाफ जनादेश देना शुरू कर दिया है। तंवर ने एक कार्यक्रम में कहा कि पांच राज्यों के चुनाव में से तीन राज्यों में कांग्रेस पार्टी की जीत भाजपा के अंत की शुरूआत है और आगामी विधानसभा तथा लोकसभा चुनावों में हरियाणा में भी कांग्रेस को जनादेश मिलेगा और भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: MP के मनोनीत मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा जिले से ही लड़ेंगे उपचुनाव

कांग्रेस नेता ने कहा कि जिस प्रकार तीन राज्यों में कांग्रेस को जनादेश मिला उसका असर निश्चित तौर पर हरियाणा में भी देखने को मिलेगा। इन चुनाव परिणामों के बाद अब प्रदेश कांग्रेस पर लोकसभा की सभी 10 और विधानसभा की 80 सीटें जीतने के लिए जिम्मेवारी बढ़ गई है। प्रदेश कांग्रेस अब ओर आक्रमक तरीके से लड़ाई लड़ेगी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़