केजरीवाल के मंत्रिमंडल में क्यों नहीं है कोई महिला ? स्वाति मालीवाल को उनसे पूछना चाहिए सवाल: भाजपा

Arvind Kejriwal

डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को लिखे पत्र में दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि उन्हें (मालीवाल) केजरीवाल को नोटिस जारी कर यह भी पूछना चाहिए कि उनके मंत्रिमंडल में कोई महिला क्यों नहीं है।

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस में महिला थाना प्रभारियों की कमी के मुद्दे पर महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल द्वारा नोटिस जारी किए जाने की सराहना करते हुए दिल्ली प्रदेश भाजपा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें (मालीवाल) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से यह भी पूछना चाहिए कि उनकी सरकार में कोई महिला मंत्री क्यों नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: CM केजरीवाल की सख्ती, अब दिल्ली में प्रतिदिन 40 हजार के बजाय 1.25 लाख लोगों को लगाए जाएंगे टीके 

दिल्ली महिला आयोग ने हाल ही में पुलिस विभाग को नोटिस जारी कर पूछा था कि किसी भी थाने में महिला प्रभारी न होने का क्या कारण है। मालीवाल को लिखे पत्र में दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि उन्हें (मालीवाल) केजरीवाल को नोटिस जारी कर यह भी पूछना चाहिए कि उनके मंत्रिमंडल में कोई महिला क्यों नहीं है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़