असम में बाढ़ से उत्पन्न हालात में सुधार, 10 हजार लोग अब भी प्रभावित

Assam flood
ANI

असम में बाढ़ से उत्पन्न स्थिति में सुधार हुआ है, जबकि तीन जिलों में 10,000 से अधिक लोग अब भी प्रभावित हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया है।

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से उत्पन्न स्थिति में सुधार हुआ है, जबकि तीन जिलों में 10,000 से अधिक लोग अब भी प्रभावित हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया है कि कछार, मोरीगांव और तामूलपुर जिलों में बाढ़ से 10,000 से अधिक लोग प्रभावित हैं। कछार जिला सबसे अधिक प्रभावित है, जहां 6,600 से अधिक लोग अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। मोरीगांव में 2,600 और तामूलपुर में 900 लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं।

इसे भी पढ़ें: मीडिया चला रहा है कंगारू कोर्ट... CJI रमणा ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को लेकर कही ये बड़ी बात

बृहस्पतिवार तक चार जिलों में लगभग 17,200 लोग बाढ़ से प्रभावित थे। असम में इस साल बाढ़ और भूस्खलन के कारण 197 लोगों की जान जा चुकी है। फिलहाल 44 गांव पानी में डूबे हुए हैं और 210 हेक्टेयर कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा 190 बच्चों सहित लगभग 1,084 लोगों ने दो जिलों के सात राहत शिविरों में शरण ली है। बोंगाईगांव, नागांव और नलबाड़ी जिलों में मिट्टी के कटाव की सूचना मिली है। वहीं, बक्सा, कामरूप और तामूलपुर जिलों में बाढ़ के पानी से तटबंध, सड़कों, पुल और अन्य बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, राज्य में अभी कोई नदी खतरे के निशान से ऊपर नहीं बह रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़