उत्तर प्रदेश में रायबरेली मौसी और भांजी की गला रेत कर हत्या, कातिल की तलाश में जुटी पुलिस

Rae Bareli

उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के डीह थाना इलाके में एक महिला और उसकी 15 वर्षीय भांजी का शव रविवार सुबह बरामद किया गया। उनकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि डीह थाना क्षेत्र के कचनावा गांव में राधा सिंह (48) अपनी बहन की बेटी शेजल (15) के साथ रहती थी।

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के डीह थाना इलाके में एक महिला और उसकी 15 वर्षीय भांजी का शव रविवार सुबह बरामद किया गया। उनकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि डीह थाना क्षेत्र के कचनावा गांव में राधा सिंह (48) अपनी बहन की बेटी शेजल (15) के साथ रहती थी।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल तथा इन्दिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी

शनिवार रात को सिर्फ महिला और किशोरी ही घर पर थीं जबकि घर के अन्य लोग बाहर गए थे। तभी महिला और किशोरी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही डीह के थानाध्यक्ष रविंद्र सोनकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्लोक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और तहकीकात की।

इसे भी पढ़ें: रेलवे स्टेशन पर गुम हुई 5 साल की बच्ची के साथ हैवान ने किया बलात्कार, दोषी को उम्र कैद की सजा

फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बताया कि घर में कप और गिलास रखे मिले, जिनसे फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य लिए। एसपी ने बताया कि कुछ साक्ष्य मिले हैं और हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए छह अलग-अलग टीमें बनायी गई हैं। शरीर पर कुछ चोट के निशान मिले हैं। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़