Ballia में संत रविदास की प्रतिमा तोड़ने के आरोप में 5 गिरफ्तार

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुखपुरा क्षेत्र में संत रविदास की प्रतिमा खंडित करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। कुम्हिया गांव में हुई इस घटना को लेकर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस के मुताबिक क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत करवा दी गई है और गांव में स्थिति पूरी तरह शांत है।

बलिया (उप्र), पांच अक्टूबर बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र में संत रविदास की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और दो की तलाश जारी है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, सुखपुरा थाना क्षेत्र के कुम्हिया गांव में अनुसूचित बस्ती के लोगों ने संत रविदास मंदिर में प्रतिमा स्थापित की थी, जिसे शनिवार देर रात कुछ अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।

थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त मरम्मत की तत्काल मरम्मत करा दी गयी है। उन्होंने बताया कि रविवार को सोहन राम की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने रविवार को मोहन, राकेश, उमेश, शंभू और अशोक को गिरफ्तार कर लिया।

दुबे ने बताया कि नामजद आरोपी लालबहादुर और वकील की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि गांव में स्थिति शांतिपूर्ण है और मौके पर शांति कायम है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़