Balrampur में भीषण Road Accident: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 3 मजदूरों की मौत, 8 घायल

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शनिवार तड़के एक ट्रक और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप में सवार तीन मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि आठ अन्य मजदूर घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज और रायपुर रेफर किया गया है।

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में ट्रक और पिकअप वाहन के बीच हुई टक्कर में तीन मजूदरों की मौत हो गई है तथा आठ अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के राजपुर-कुसमी मार्ग पर सेवारी गांव के करीब शनिवार तड़के ट्रक और पिकअप वाहन के बीच हुई टक्कर में पिकअप वाहन में सवार तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई तथा आठ अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि 11 मजदूर एक पिकअप वाहन में सवार होकर प्रतापपुर क्षेत्र से शंकरगढ़ की ओर रवाना हुए थे, जब वह सेवारी गांव के करीब पहुंचे तब उनका वाहन सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। इस घटना में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई तथा आठ अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा शवों और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उनकी नाजुक हालत को देखते हुए रायपुर ले जाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़