Online दूल्हा-दुल्हन खोजने वाले हो जाएं सावधान, ऐसे फंसा रहे हैं ठग अपने जाल में

matrimonial sites,
निधि अविनाश । Sep 30 2021 4:18PM

दिल्ली के मयूर विहार फेस-3 में रहने वाली 39 वर्षीय लड़की ने किया। शादी के सपने देख रही इस महिला को क्या ही पता था कि वह साइबर ठगी का शिकार हो जाएगी। जी हां, मेट्रोमॉनियल साइट्स पर साइबर ठगी काफी बढ़ गया है और इसका शिकार न जाने कितने ही मासूम लड़के-लड़की हो गए है।

शादी के लिए लड़का-लड़की ढूंढने का काम पहले बड़े-बुजुर्गों के हाथों में होता था लेकिन जैसे-जैसे समय बदला वैसे ही शादी को लेकर कई बदलाव भी देखने को मिले। 21वीं सदी में अब लड़के-लड़कियां अपनी जीवनसाथी का चयन खुद ही करने लगे है। बता दें कि अब लोग खुद ही मेट्रोमॉनियल साइट्स पर अपनी जीवनसाथी चुन रहे है। ऐसा ही कुछ दिल्ली के मयूर विहार फेस-3 में रहने वाली 39 वर्षीय लड़की ने किया। शादी के सपने देख रही इस महिला को क्या ही पता था कि वह साइबर ठगी का शिकार हो जाएगी। जी हां, मेट्रोमॉनियल साइट्स पर साइबर ठगी काफी बढ़ गया है और इसका शिकार न जाने कितने ही मासूम लड़के-लड़की हो गए है। 

 पिड़िता से की लड़के ने 23 लाख की डिमांड

शादी का सपना और घर अच्छे से बस जाए इसका सपना हर लड़की देखती है और अगर लड़का NRI हो ता क्या ही बात हो। इसी मानसिकता का फायदा उठा रहे साइबर ठग का शिकार कई लोग हो रहे है। पहले लड़के विदेश में रहने और अच्छे कमाने का झांसा देते है और मुसीबत में रहने का बहाना देकर पैसे की मदद मांग अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने को कहते है। ऐसा ही कुछ  मयूर विहार फेस-3 में रहने वाली 39 वर्षीय महिला के साथ हुआ, सबसे पहले  मेट्रोमॉनियल साइट्स पर निहाल शर्मा नाम के लड़के से मिली, दोनों में बातचीत शुरू हुई और फिर मुलाकात हुई। दोनों ने एक-दूसरे को पंसद किया और फिर लड़के ने शादी का वादा करने की बात करी। इस बीच लड़की को यकीन दिलाने के लिए लड़के ने अपना पासपोर्ट शेयर किया और लड़की ने अपना आधार कार्ड। अमेरिकी नागरिकता का दावा कर लड़के ने लड़की से कहा कि वह अमेरिका से अप्रैल 2021 को शिप से लौट आएगा। बता दें कि लड़का शिपिंग जॉब में काम करने का दावा करता था और उसने लड़की से भारत आते ही शादी करने की प्लानिंग करने की बात की। 

23 लाख मांग फंसाया लड़की को

11 अप्रैल को लड़के ने अचानक लड़की को कहा कि उसके शिप में आग लग गई है और उसे कुछ पैसे की जरूरत है। लड़की ने मुसीबत में लड़के को देख पैसे अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। लड़के ने बाद में और पैसे की डिमांड की जिसको देखते हुए लड़की ने और भी पैसे अकाउंट में ट्रासफर किए। जैसे-जैसे लड़के की डिमांड बढने लगी लड़की को समझ आ गया कि उसके साथ ठगी हो रही है। उसने पुलिस पर मामला दर्ज कराया। बता दें कि पीड़िता ने आरोपी के लिए बैंक तक से लोन ले लिया था और इस चक्कर में लड़की ने लड़के के अकाउंट में 23 लाख ट्रांसफर कर दिए।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़