Bhadohi में करंट लगने से 18 वर्षीय छात्रा की मौत, संचालक पर दर्ज हुई FIR

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में सुरियावां थाना क्षेत्र स्थित एक पुस्तकालय के शौचालय में सोमवार दोपहर जमीन पर फैले बिजली के तार से करंट लगने के कारण 18 वर्षीय छात्रा काजल बिंद की मौत हो गई। मृतका के पिता अवधेश कुमार बिंद की शिकायत पर पुलिस ने पुस्तकालय संचालक नागेंद्र कुमार बिंद के खिलाफ सोमवार रात मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित त्रिपाठी के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी संचालक की तलाश की जा रही है।

भदोही जिले में पुस्तकालय के शौचालय में जमीन पर बिखरे बिजली के तार की चपेट में आने से एक छात्रा की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है जबकि आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित त्रिपाठी ने बताया कि सुरियावां थाना क्षेत्र के बैरी परवा स्थित एक पुस्तकालय के शौचालय में सोमवार दोपहर जमीन पर बिखरे बिजली के तार की चपेट में आने से काजल बिंद (18) नामक छात्रा की करंट लगने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में छात्रा के पिता अवधेश कुमार बिंद की शिकायत पर पुस्तकालय के संचालक नागेंद्र कुमार बिंद के खिलाफ सोमवार रात मामला दर्ज किया गया और आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि बिना पंजीकरण के संचालित किये जा रहे पुस्तकालय के शौचालय में बिजली के तार लापरवाही से फैले हुए थे, जिनमें करंट उतरने से उनकी बेटी की मौत हुई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद काजल बिंद की मौत के वास्तविक कारण का पता चल पाएगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़