भगवंत मान का दावा- भाजपा के वरिष्ठ नेता ने पार्टी में शामिल होने के लिए धन, मंत्री पद की पेशकश की

आप नेता ने दावा किया कि भाजपा का पंजाब में कोई जनाधार नहीं है। भाजपा नेताओं को गांवों में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा था और कृषि कानूनों को लेकर उन्हें किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ा।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनसे यह भी पूछा गया कि क्या ‘‘आपको धन की जरूरत है।’’ आप नेता ने दावा किया कि उनसे कहा गया कि अगर वह भाजपा में शामिल होते हैं तो उन्हें केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। पंजाब में आप के एकमात्र सांसद मान ने कहा, ‘‘मैंने उनसे (भाजपा नेता) कहा कि मैं मिशन पर हूं, न कि कमीशन पर।’’ उन्होंने कहा कि उन्होंने भाजपा नेता से कहा कि दूसरे लोग होंगे ‘‘जिन्हें आप खरीद सकते हैं।’’ मान ने कहा कि उन्हें धन या किसी और चीज से नहीं खरीदा जा सकता है। जब उनसे भाजपा नेता के नाम का खुलासा करने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा कि सही समय पर वह नाम का खुलासा करेंगे।
आप नेता ने दावा किया कि भाजपा का पंजाब में कोई जनाधार नहीं है। भाजपा नेताओं को गांवों में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा था और कृषि कानूनों को लेकर उन्हें किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ा। इन कानूनों को सरकार ने पिछले हफ्ते निरस्त कर दिया।
अन्य न्यूज़















