Asmita Dey ने राष्ट्रमंडल खेलों की Judo स्पर्धा में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता

भारत की 23 वर्षीय अस्मिता डे ने 31 जुलाई को ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेलों की जूडो स्पर्धा के 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। वह इन खेलों में जूडो का स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। त्रिपुरा की रहने वाली अस्मिता ने कनाडा की हेडी क्वाच को एक रोमांचक गोल्डन स्कोर मुकाबले में पराजित किया।
भारत की अस्मिता डे राष्ट्रमंडल खेलों की जूडो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई जिन्होंने 48 किलो वर्ग में कनाडा की हेडी क्वाच को नाटकीय ‘गोल्डन स्कोर’ मुकाबले में हराकर खिताब जीता। आकलैंड में 1990 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार जूडो को शामिल किया गया था। इसके बाद से भारतीय जूडो खिलाड़ियों ने हर बार पदक जीता है लेकिन पीला तमगा हासिल नहीं कर सके।
त्रिपुरा की 23 वर्ष की अस्मिता शुरूआत में पिछड़ गई थी और उन्हें पेनल्टी भी लगी। उन्होंने हालांकि शानदार वापसी करते हुए स्कोर 1 . 1 से हराकर किया। चार मिनट के मुकाबले में दोनों में से किसी को निर्णायक स्कोर नहीं मिल सका जिससे मुकाबला गोल्डन स्कोर में गया।
इसमें पहले स्कोर करने वाले को विजेता घोषित किया जाता है। अस्मिता ने सडन डैथ में आक्रामक प्रदर्शन करके जीत दर्ज की।
अन्य न्यूज़















