Bhagwant Mann ने लुधियाना में दो School of Eminence का उद्घाटन किया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को लुधियाना में किदवई नगर और मिलर गंज में दो नए School of Eminence का लोकार्पण किया। इसके साथ ही जिले में ऐसे कुल विद्यालयों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये नए परिसर सरकारी शिक्षा को मजबूत करने के प्रयासों का हिस्सा हैं।
लुधियाना, दो अगस्त पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को यहां किदवई नगर और मिलर गंज में दो नए ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ का लोकार्पण किया, जिससे जिले में ऐसे विद्यालयों की कुल संख्या 16 हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक कक्षाओं, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, सभागार और अन्य उन्नत सुविधाओं से सुसज्जित ये नए परिसर राज्य सरकार के सरकारी शिक्षा को मजबूत करने और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों का हिस्सा हैं। मान ने कहा कि शिक्षा में लगातार निवेश से सरकारी स्कूलों को बेहतरीन संस्थानों में बदल दिया गया है।
उन्होंने कहा कि बेहतर आधारभूत ढांचे, विदेश में शिक्षकों का प्रशिक्षण और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के कारण अब अभिभावकों का सरकारी विद्यालयों की ओर रुझान बढ़ा है। मान ने नए विद्यालयों के दौरे के दौरान विद्यार्थियों से बातचीत भी की। उन्होंने कक्षाओं, विज्ञान प्रयोगशालाओं और अन्य शैक्षणिक सुविधाओं का दौरा किया, जहां उन्होंने आधुनिक बुनियादी ढांचे का जायजा लिया और विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, वैज्ञानिक प्रयोगों और सीखने के अनुभवों के बारे में जानकारी ली।
एक सभा को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि पंजाब की औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करने के बाद लुधियाना अब राज्य की शिक्षा क्रांति में भी अगुवाई कर रहा है।
अन्य न्यूज़














