Asian Games में Indian Women Table Tennis Team का दबदबा, पाकिस्तान को हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई

भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने टोयोटा के स्काई हॉल में पाकिस्तान को 3-0 से हराकर एशियाई खेलों के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। ग्रुप एफ में शीर्ष स्थान हासिल करने वाली भारतीय टीम के लिए सुतीर्था मुखर्जी, सिंड्रेला दास और श्रीजा अकुला ने अपने-अपने मुकाबले आसानी से जीते। इससे पहले टीम ने रविवार को इंडोनेशिया और सिंगापुर के खिलाफ भी जीत दर्ज की थी।
भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने सोमवार को यहां एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान को 3-0 से हराकर एशियाई खेलों के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। स्काई हॉल में भारत ने ग्रुप एफ में लगातार तीसरी जीत दर्ज कर शीर्ष स्थान हासिल किया। भारत ने रविवार को अपने शुरुआती मुकाबलों में इंडोनेशिया और सिंगापुर को हराया था और इसके बाद चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ भी अपना दबदबा कायम रखा।
हांगझोउ एशियाई खेलों में महिला युगल का कांस्य पदक जीतने वाली सुतीर्था मुखर्जी ने अलीना खान को केवल 10 मिनट में 11-3, 11-3, 11-4 से हराकर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद 17 वर्षीय सिंड्रेला दास ने कलसूम खान को 11-6, 11-7, 11-5 से हराकर भारत की बढ़त 2-0 कर दी। आईटीटीएफ महिला एकल रैंकिंग में फिलहाल 99वें स्थान पर काबिज सिंड्रेला को घरेलू सर्किट में शानदार प्रदर्शन का इनाम एशियाई खेलों के लिए सीनियर टीम में चयन के रूप में मिला है।
श्रीजा अकुला ने फातिमा खान को महज 11 मिनट में 11-4, 11-4, 11-5 से हराकर मुकाबला भारत के नाम किया और टीम को अंतिम आठ में पहुंचाया।
अन्य न्यूज़













