मुख्यमंत्री चन्नी के भतीजे की हिरासत 11 फरवरी तक बढ़ी, अवैध खनन मामले में हुई थी गिरफ्तारी

Bhupinder Honey
प्रतिरूप फोटो

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर हनी 11 फरवरी तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में रहेंगे। ईडी ने बताया था कि भूपिंदर हनी ने कबूला है कि सीमावर्ती राज्य में अवैध खनन से जुड़ी गतिविधियों और अधिकारियों की नियुक्ति अथवा तबादले में मदद करने के एवज में उसे 10 करोड़ रुपए नकद मिले थे।

चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आपको बता दें कि भूपिंदर हनी की हिरासत बढ़ा दी गई है और अब वह 11 फरवरी तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में रहेंगे। कोर्ट में ईडी ने दावा किया कि भूपिंदर हनी ने पूछताछ में कबूला कि अवैध खनन मामले में अधिकारियों का तबादला करवाकर करोड़ों रुपए की वसूली की। 

इसे भी पढ़ें: पांचों राज्यों में कौन मुख्यमंत्री कितना है धनवान? जानिए योगी से लेकर चन्नी तक कितनी संपत्ति के मालिक हैं 

ईडी ने बताया था कि भूपिंदर हनी ने कबूला है कि सीमावर्ती राज्य में अवैध खनन से जुड़ी गतिविधियों और अधिकारियों की नियुक्ति अथवा तबादले में मदद करने के एवज में उसे 10 करोड़ रुपए नकद मिले थे।

3 फरवरी को हुई थी गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री चन्नी के भतीजे भूपिंदर हनी की 3 फरवरी को गिरफ्तारी हुई थी। केंद्रीय जांच एजेंसी ने 18 जनवरी को भूपिंदर हनी और अन्य के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई की थी। इस दौरान भूपिंदर हनी के ठिकाने से करीब 7.9 करोड़ रुपए, जबकि उससे जुड़े संदीप कुमार नाम के शख्स के परिसर से करीब दो करोड़ रुपए जब्त किए गए थे। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब चुनाव: NDA का 11 सूत्री फॉर्मूला, PM मोदी बोले- हमारे पास 'नवां पंजाब' का विजन और काम करने का ट्रैक रिकॉर्ड है 

ईडी ने समन जारी कर भूपिंदर हनी को पूछताछ के लिए बुलाया था। 8 घंटे तक लंबी चली पूछताछ के बाद भूपिंदर हनी को गिरफ्तार कर लिया गया और कोर्ट के समक्ष पेश किया गया था। जहां कोर्ट ने भूपिंदर हनी को 8 फरवरी तक ईडी की हिरासत में भेजा था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़