Bihar: तेजस्वी ने साधा भाजपा पर निशाना, बोले- खतरे में लोकतंत्र, ये लोग समाज में जहर बोने का काम करते हैं

tejashwi yadav
ANI
अंकित सिंह । Jun 8 2023 7:43PM

विपक्षी दलों की बैठक को लेकर पूछे गए सवाल पर तेजस्वी ने साफ तौर पर कहा है कि भाजपा फिलहाल डरी हुई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र खतरे में हैं..संविधान के साथ छेड़छाड़ की जा रही है।

बिहार की राजनीति में हलचल लगातार बनी हुई है। 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक होनी है। इस को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। इन सब के बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा पर साफ तौर पर आरोप लगा दिया है कि यह लोग लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे हैं। साथ ही साथ यह लोग समाज में जहर बोने का काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि जबकि मुद्दों की बात होते हैं तो भाजपा वाले मंदिर मस्जिद की बात करने लगते हैं। 

इसे भी पढ़ें: पुल भी नहीं बना सकते... नीतीश कुमार के विपक्षी एकता पर चिराग पासवान ने कसा तंज

संविधान के साथ की जा रही छेड़छाड़

विपक्षी दलों की बैठक को लेकर पूछे गए सवाल पर तेजस्वी ने साफ तौर पर कहा है कि भाजपा फिलहाल डरी हुई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र खतरे में हैं..संविधान के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। काम के नाम पर कुछ नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि बाते कही जाती थी कि 2 करोड़ लोगों को हर साल रोजगार दी जाएगी, 15 लाख रुपए लोगों के खाते में दी जाएगी,स्मार्ट सिटी बनाई जाएगी, किसानों की आय दोगुना कर दिया जाएगा लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया गया और जब हम सवाल करते हैं तो ये लोग (बीजेपी) हिंदू, मुसलमान, मंदिर, मस्जिद की बात करने लगते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग समाज में जहर बोने का काम करते हैं। अगर हम सब लोग एक हो गए तो मोदी जी हो या और कोई हो वो टिकने वाला नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: करोड़ों का पुल गिर गया पर बिहार सरकार की सेहत पर जरा-सा भी फर्क नहीं पड़ा

भाजपा विपक्ष का सामना करने से डरी हुई है

तेजस्वी यादव ने दावा किया कि भाजपा 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने से डरी हुई है क्योंकि उसे वहां एकजुट विपक्ष का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा यह तय नहीं करेगी कि विपक्षी सम्मेलन का क्या असर होगा। दरअसल वह लोकसभा चुनाव का सामना करने से डरी हुई है। वह हाल में हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में विधानसभा चुनाव हारगयी है। उसे राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली और हरियाणाजैसे राज्यों में एकके बाद एक हार दिखाई दे रही है।’’ 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़