बांदा जेल में मुख्तार अंसारी से मिले राजभर, बोले- भाजपा के एक तिहाई विधायक अपराधी हैं !

अनुराग गुप्ता । Nov 3 2021 5:42PM
सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उनसे (मुख्तार अंसारी) पिछले 19 साल से मेरे राजनीतिक संबंध हैं। भाजपा उन्हें माफिया कहती है लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार में एक तिहाई विधायक अपराधी हैं। वह अपने दम पर चुनाव जीत सकते हैं। वह जहां भी चुनाव लड़ने का फैसला करेंगे, मैं व्यक्तिगत रूप से उनका समर्थन करूंगा।
बांदा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि मुख्तार अंसारी को भाजपा अपराधी कहती है लेकिन उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में एक तिहाई विधायक अपराधी हैं।
इसे भी पढ़ें: अगली कारसेवा में नहीं चलेगी गोली, CM योगी बोले- रामभक्तों पर होगी पुष्प वर्षा
मुख्तार का समर्थन करेंगे राजभर
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उनसे (मुख्तार अंसारी) पिछले 19 साल से मेरे राजनीतिक संबंध हैं। भाजपा उन्हें माफिया कहती है लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार में एक तिहाई विधायक अपराधी हैं। वह अपने दम पर चुनाव जीत सकते हैं। वह जहां भी चुनाव लड़ने का फैसला करेंगे, मैं व्यक्तिगत रूप से उनका समर्थन करूंगा।आपको बता दें कि राजभर ने मुख्तार अंसारी को मसीहा बताया था और इसके साथ ही कहा था कि उनकी पार्टी न सिर्फ मुख्तार अंसारी को बल्कि उनके परिवार के किसी भी सदस्य को टिकट देने के लिए तैयार है। हालांकि मुख्तार अंसारी की पार्टी बसपा ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वो इस बार मुख्तार अंसारी समेत किसी भी माफिया को टिकट नहीं देगी।इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi's Newsroom । वैक्सीनेशन पर PM मोदी की समीक्षा बैठक । काशी में स्थापित होगी मूर्ति !
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियां नए-नए समीकरण साधने की कोशिश कर रही हैं। ओम प्रकाश राजभर ने पहले ही समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ गठबंधन कर लिया है।We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़
















