नितिन राउत पर जातिगत टिप्पणी करने का आरोप, भाजपा नेताओं ने पुलिस से किया संपर्क

Nitin Raut

ब्राह्मण समुदाय पर टिप्पणी करने को लेकर भाजपा नेताओं ने महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की मांग करते हुए पुलिस से संपर्क किया। र्व विधायक मिलिंद माने ने अपनी अर्जी में कहा है, ‘‘राउत ने अपने बयान से सामाजिक सौहार्द्र में खलल डाला है।’’

नागपुर। ब्राह्मण समुदाय पर टिप्पणी करने को लेकर भाजपा नेताओं ने रविवार को महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की मांग करते हुए पुलिस से संपर्क किया। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि राउत की टिप्पणी से सामाजिक सद्भाव को नुकसान पहुंच सकता है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नेताओं ने नागपुर के जारिप्टका पुलिस थाने में शिकायत अर्जी दी। पूर्व विधायक मिलिंद माने ने अपनी अर्जी में कहा है, ‘‘राउत ने अपने बयान से सामाजिक सौहार्द्र में खलल डाला है।’’ इस बीच, रायगढ़ जिले के करजाट से एक वकील ने भी राउत पर ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्प्णी करने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें: मैं उस पार गया और वापस आ गया, अब मैं यहां अडिग हूं: अजित पवार

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक अनिल पारस्कर ने बताया कि उन्हें इस शिकायत की जानकारी नहीं है। राउत ने संपर्क किये जाने पर रविवार रात को बताया कि कांग्रेस पार्टी ब्राह्मणों के खिलाफ नहीं है लेकिन ब्राह्मणवादी विचारों, जाति व्यवस्था और मनुवाद का विरोध करती है। उनकी टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि उन्होंने केवल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को निशाना बनाते हुए बयान दिया था। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समुदाय की भावनाओं को आहत करने का मेरा कोई इरादा नहीं था। मुझे आशा है कि मेरी टिप्पणी को गलत तरीके से नहीं लिया जाएगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़