मध्य प्रदेश की भाजपा मीडिया इकाई सर्वाधिक सार्थक अपडेट्स के लिए चयनित

भोपाल। भारत के प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क की 19वीं वर्षगाँठ पर दो दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश के वरिष्ठ राजनीतिज्ञों के अलावा विभिन्न विश्वविद्यालयों से पत्रकारिता छात्र, मीडिया विशेषज्ञ और अन्य लोग उपस्थित रहेंगे। इस दौरान कार्यक्रम के अंत में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी 11 लोगों को हिंदी सेवा सम्मान प्रदान किया जायेगा। दिल्ली स्थित राज्य सूचना केंद्रों में सर्वाधिक सार्थक समाचार और तीव्र अपडेट्स भेजने के लिए इस बार राजस्थान सूचना केंद्र का चयन किया गया है। पिछले साल इस श्रेणी का पुरस्कार महाराष्ट्र सूचना केंद्र ने जीता था।
इसे भी पढ़ें: शिवराज सरकार को उप चुनाव में मात्र 02 ही सीटें जीतने की जरूरत
इसके अलावा भाजपा और कांग्रेस के सभी राज्यों के मीडिया सेलों की ओर से आने वाले अपडेट्स के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया है कि सर्वाधिक सार्थक अपडेट्स भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई और कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई की ओर से भेजे जाते हैं। इन दोनों ही पार्टियों की इन राज्य इकाइयों को पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। प्रभासाक्षी न्यूज़ नेटवर्क के पाठक और दर्शकगण इन दो दिनों में प्रभासाक्षी के वेबिनार से जुड़ने के लिए वेबसाइट पर विजिट कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क के सोशल मीडिया मंचों जैसे ट्वीटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
26Oct
— प्रभासाक्षी (@prabhasakshi) October 24, 2020
11am: https://t.co/6lkukwZ0Zy
2pm: https://t.co/T5UX8vmtfy
4pm: https://t.co/nA0peNyZiP
27Oct
12pm: https://t.co/d3UbkSLRD3 pic.twitter.com/QsKkSJW2AM
अन्य न्यूज़