बीजेपी सांसद अनिल जैन ने दी थी चुनाव में भगवा की जीत की गारंटी, ऐसा है नेता जी का राजनीतिक सफर

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। ऐसे में सभी पार्टियां अपनी अपनी जीत का दम भर रही हैं। चुनाव में किसकी जीत होगी यह नतीजा तो 10 मार्च को आएगा लेकिन जीत का खयाली पुलाव हर पार्टी पका रही हैं। कुछ समय पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता और सांसद अनिल जैन ने भी दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में वापसी कर रही हैं। राज्यसभा सांसद अनिल जैन का 25 फरवरी को जन्म दिन है।
इसे भी पढ़ें: Amit shah In Sirathu । अमित शाह ने बताया SP का मतलब, S से संपत्ति और P से परिवार
स्वभाव से नर्म नेता जी की जिंदगी काफी संघर्षपूर्ण रही है। पूर्व उत्तर प्रदेश भाजपा महासचिव अनिल जैन एक राजनेता के साथ साथ एक सर्जन भी हैं। वह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और भाजपा की हरियाणा और छत्तीसगढ़ इकाइयों के प्रभारी भी थे। वह एकीकृत प्रतिभा विकास मिशन (आईटीडीएम) के संरक्षक हैं। अनिल जैन को 23 मार्च 2018 को उत्तर प्रदेश से भारतीय संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा के लिए चुने गया था। वह अखिल भारतीय टेनिस संघ (AITA) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनका जन्म फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) में हुआ था।
राजनीतिक कैरियर
जैन 2001 में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य के रूप में राजनीति में शामिल हुए। उनका अब तक का राजनीतिक जीवन इस प्रकार है।
2001-2002: अखिल भारतीय संयुक्त संयोजक, डॉक्टर सेल, भाजपा 2002-2007: अखिल भारतीय संयोजक, डॉक्टर सेल, भाजपा।
2007-2013: सदस्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी, भाजपा
सह प्रभारी।
2007-2010 - उत्तराखंड।
2011-2013 - जम्मू और कश्मीर।
2013–वर्तमान: राष्ट्रीय सचिव, भाजपा।
सह प्रभारी : हरियाणा।
अन्य न्यूज़