BJP सांसद मनोज तिवारी तीसरी बार बने पिता, ट्वीट कर कहा- लक्ष्मी के बाद घर में हुआ सरस्वती का आगमन

Manoj Tiwari
ANI
अंकित सिंह । Dec 12 2022 3:55PM

मनोज तिवारी ने लिखा कि बड़े हर्ष के साथ इस बात को सूचित कर रहा हूं कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है। उस पर आप सभी का आशीर्वाद बना रहे।

उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद और भोजपुरी फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बन गए हैं। इस बात की जानकारी मनोज तिवारी ने खुद ट्वीट कर दी है। ट्वीट में मनोज तिवारी ने अपनी पत्नी सुरभि एक फोटो साझा किया है। इसके साथ ही मनोज तिवारी ने लिखा कि बड़े हर्ष के साथ इस बात को सूचित कर रहा हूं कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है। उस पर आप सभी का आशीर्वाद बना रहे। सुरभि मनोज तिवारी। 

इसे भी पढ़ें: चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी और आम आदमी पार्टी, MCD Elections के बीच धांधली के आरोप

इस फोटो में मनोज तिवारी काफी खुश नजर आ रहें है। उनकी पत्नी के भी चेहरे पर मुस्कान है। इससे साफ तौर पर पता चलता है कि वे दोनों घर में नन्ही परी के आने से बेहद खुश हुए हैं। आपको बता दें कि मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बने हैं। मनोज तिवारी ने दो शादियां की है। सुरभि से पहले मनोज तिवारी ने रानी तिवारी से शादी की थी। मगर दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया और तलाक हो गया। इस शादी से भी मनोज तिवारी की एक बेटी थी जिसका नाम रीति तिवारी है। इसके बाद मनोज तिवारी और सुरभि दोनों करीब आए। दोनों में प्यार हुआ और फिर शादी हो गई। सुरभि और मनोज तिवारी ने 2020 में शादी की थी। दूसरी शादी से मनोज तिवारी को पहले ही एक बेटी थी जिसका नाम सान्विका रखा है। अब दूसरी बेटी का जन्म हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: MCD Results: गौतम गंभीर बेस्ट परफॉर्मिंग MP, जानें मनोज तिवारी और बाकी सांसदों के यहां कैसा रहा भाजपा का प्रदर्शन

आपको बता दें कि मनोज तिवारी ने राजनीति में आने से पहले भोजपुरी फिल्मों में काफी नाम कमाया था। मनोज तिवारी फिल्मों से पहले गानों की वजह से अपनी लोकप्रियता बनाई थी। उनकी गायकी को खूब पसंद किया जाता था। ससुरा बड़ा पईसावाला से उन्होंने फिल्मों में कदम रखा। इसके बाद लगातार वह भोजपुरी में हिट होते गए। भाजपा में शामिल होने से पहले उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट से गोरखपुर से चुनाव लड़ा था। हालांकि, उन्हें योगी आदित्यनाथ ने भारी अंतर से हराया था। इसके बाद मनोज तिवारी भाजपा में शामिल हो गए। 2014 लोकसभा चुनाव में उन्हें पार्टी ने टिकट दिया और जीत हासिल की। 2019 में भी वह दोबारा सांसद बने। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़