West Bengal में BJP का राज, Suvendu Adhikari पहनेंगे मुख्यमंत्री का ताज, बस औपचारिक ऐलान बाकी

Suvendu Adhikari
ANI
अंकित सिंह । May 8 2026 4:29PM

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी का अगला मुख्यमंत्री बनना लगभग तय है, जिनके नाम पर विधायक दल की बैठक में मुहर लगेगी। नंदीग्राम और भाबनीपुर में दोहरी जीत हासिल करने वाले अधिकारी का नाम प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने प्रस्तावित किया है।

सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं। विधायक दक की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगेगी। अधिकारी ने नंदीग्राम और भाबनीपुर दोनों विधानसभा क्षेत्रों से जीत हासिल की। ​​उन्होंने भाबनीपुर में निवर्तमान मुख्यमंत्री को उनके गृह क्षेत्र में 15,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया। बताया जा रहा है कि भाजपा की बंगाल प्रदेश इकाई के प्रमुख सामिक भट्टाचार्य मुख्यमंत्री पद के लिए सुवेंदु अधिकारी का नाम प्रस्तावित किया है। मुख्यमंत्री पद के लिए अधिकारी और भट्टाचार्य दोनों ही प्रमुख दावेदार थे।

इसे भी पढ़ें: Assam-Bengal में BJP की Power का असर, Bangladesh ने सीमा पर BGB को किया अलर्ट

आसनसोल दक्षिण विधानसभा से नवनिर्वाचित भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल को मंत्री पद मिलने की संभावना है। उन्हें उपमुख्यमंत्री का पद मिल सकता है। पॉल भाजपा की विधायक दल की बैठक में पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की शानदार जीत के साथ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा हो गया है। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को कोलकाता पहुंचने के बाद दक्षिणेश्वर काली मंदिर गए और वहां पूजा-अर्चना की। शाह सुबह लगभग 11.10 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे। उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। हवाई अड्डे पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं शुभेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, राहुल सिन्हा और सुकांत मजूमदार सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। 

इसे भी पढ़ें: RSS के सबसे बड़े दुश्मन का कैसे हुआ End? आजाद भारत के इतिहास से एक रंग के मिटने की कहानी

हवाई अड्डे से शाह भट्टाचार्य और अधिकारी के साथ दक्षिणेश्वर मंदिर के लिए रवाना हुए। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद वह न्यू टाउन के एक होटल में गए, जहां वह दो दिवसीय दौरे के दौरान ठहरेंगे। शाह आज भाजपा की विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे, जिसमें पार्टी अपने विधायक दल के नेता का चुनाव कर सकती है। यह बैठक न्यू टाउन स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की जाएगी, जिसमें भाजपा के सभी 207 विजयी उम्मीदवारों के भाग लेने की उम्मीद है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़