उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में भाजपा की ‘महा विजय'': राजनाथ

[email protected] । Mar 11 2017 2:35PM
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा के प्रदर्शन को ‘महा विजय’ बताते हुए कहा कि पार्टी ने इस जीत से देश की राजनीतिक रवायत बदल दी है।
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा के प्रदर्शन को ‘महा विजय’ बताते हुए कहा कि पार्टी ने इस जीत से देश की राजनीतिक रवायत बदल दी है। विधानसभा चुनाव के परिणामों पर राजनाथ सिंह ने यहां कहा, ‘‘यह जीत नहीं महा जीत है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में विजय की नयी उचाइंयों को छूकर देश की राजनीतिक कहानी बदल दी है।
सिंह ने कहा कि चुनाव में भाजपा की जीत जनता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विश्वसनीयता, उनके काबिल नेतृत्व और पार्टी के सुशासन के प्रति संकल्प की जीत है। उन्होंने कहा, ‘‘जीत का श्रेय हमारे अध्यक्ष अमित शाह की संगठनात्मक क्षमता और पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत को जाता है। हम इस ऐतिहासिक जीत के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की जनता को धन्यवाद देते हैं।
All the updates here:
अन्य न्यूज़